world’s most expensive food: खाना इंसान के जीवन की जरूरत होती है क्योंकि बिना खाना खाए हम जीवित नहीं रह सकते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दुनिया में कुछ ऐसा भी खाना है जिसकी कीमत आम आदमी सिर्फ सुन हीं सकता है।इसे खाना आम आदमी के बस की बात नहीं है। आज हम यहां आपको दुनिया के सबसे महंगे खाने के बारे में बताएंगे जिसे सिर्फ दुनिया के अमीर लोग ही खरीद कर खा सकते हैं। आइए आज हम आपको 8 ऐसे महंगे खाने के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
आइए जानते हैं world’s most expensive food के बारे में
Table of Contents
World’s most expensive food, Ayam cemani chicken (आयाम शिवानी) चिकन
इस चिकन को देखकर आपको लगेगा कि किसी ने इसे कलर किया है। इस चिकन की एक यह भी खासियत होती है कि इसके जिस्म के साथ-साथ इसके शरीर का गोश्त और हड्डियां भी काला होता है सिर्फ इसका खून लाल होता है। ये आयाम शिवानी चिकन ज्यादातर इंडोनेशिया में पाया जाता है। इसके एक चिकन की कीमत 25 हजार डॉलर यानी 3 लाख 80 हजार रुपए है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है।
Giant Bluefin Tuna (जॉइंट ब्लूफिन टूना)
यह मछली सिर्फ जापान के मार्केट में ही नीलाम होती है। 280 किलोग्राम की यह मछली साल में सिर्फ एक बार ही बिकने के लिए मार्केट में आती है। जनवरी 2019 में ये ज्वाइन ब्लूफिन टूना 3.1 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई। 31 लाख डॉलर यानी 48 करोड़ रुपए में इसको खरीदने वाला सुशी रेस्टोरेंट के मालिक कियोशी किमुरा थे। इस मछली से एक खास जापानी डिस सुशी तैयार किया जाता है। किमुरा का कहना है कि हमारे रेस्टरां में सूशी आम मछली से भी तैयार की जाती है पर जिस में जॉइंट ब्लूफिन टूना का गोश्त होता है उसकी कीमत 40 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। इस मछली की कीमत इसलिए भी ज्यादा है कि इसका साइज भी बहुत बड़ा होता है और यह कुदरती गुणों से भी भरपूर होती है।
Densuke watermelon (डेंसुके वाटरमेलन)
इस तरबूज को खाना आम आदमी के बस की बात नहीं है जी हां आपने सही सुना इस तरबूज को दुनिया के अमीर लोग ही खा सकते हैं। तरबूज की यह जाति पूरी दुनिया में सिर्फ और सिर्फ उत्तर पूर्वी आइसलैंड में ही पाया जाता है। इस तरबूज की खासियत आम तरबूज से कई गुना ज्यादा होती है। यह तरबूज खाने में काफी मीठा और क्रंची होता है। जापानी मार्केट में इस तरबूज का छोटा सा टुकड़ा भी ढाई सौ डॉलर में मिलता है। इस तरबूज की नीलामी सन 2008 में 3 लाख 90 हजार रुपए यानी 6100 डॉलर से भी ज्यादा लगी थी।
World’s most expensive food, Matsutake Mushroom (मैटसूटके मशरूम)
मैटसूटके एक जापानी वर्ड है। जिसे अंग्रेजी में पाइन ट्री मशरूम कहा जाता है। यह मशरूम अपने जायके की वजह से जापानी कोरिया और चाइनीज डिशों में इस्तेमाल होता है। इस मशरूम को ढूंढना बहुत ही मुश्किल काम है। यह पाइन ट्री मशरूम उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर माउंट चिल्वो में पाया जाता है। इस मशरूम को वही लोग तोड़ सकते हैं जो इसकी जाति को पहचानते हैं और इस काम में माहिर है। इसे दिन भर में सिर्फ 1 किलो तक ही जुटा सकते हैं। बाजार में इस पाइन ट्री मशरूम की कीमत 1000/kg डॉलर यानी 150,000/kg है।
Kopi Luwak Coffee (कोपी लूवाक कॉफी)
अगर आप कॉफी पीने की शौकीन है तो आज आपके लिए एक अच्छी खबर है। दुनिया की सबसे महंगी कोपी लूवाक कॉफी की खास बात यह है कि इसे बिल्ली के मल से तैयार किया जाता है। यह कॉपी उन बिन्स से बनती है जिसे सिवेट कैट्स पचा नहीं पाता है। ये बीच उसके मल से चुन लिए जाते हैं।उसके बाद उसे धोक कर भूना जाता है। इस कॉफी के पकने के चरण में सिवेट बिल्ली कॉफी की चेरी को खाती है जिसका गुदा वे पचा लेती है लेकिन इसके बीच को नहीं पचा पाती और मल त्याग कर बीच को साबुत निकाल देती हैं। इस कॉफी को खाड़ी देशों अमेरिका और यूरोप के अमीर लोग पीते हैं। इसकी कीमत डॉलर किलोग्राम या 1 लाख 10 हजार किलोग्राम होता हैं।
इसे भी पढ़ें: शकरकंद खाने के कई आश्चर्यजनक फायदे, डायबिटीज को करें कंट्रोल और चेहरे से दाग धब्बे और झाइयो को हमेशा के लिए खत्म करें
World’s most expensive food, Donkey cheese (डंकी चीज)
पनीर तो हम सब ने खाया ही होगा पर क्या आपने गधे के दूध से बनी पनीर के बारे में सुना है। जी हां यह सुनकर आपको काफी हैरानी हुई होगी पर यह सच है। आपको बता दें कि जिस देश में donkey cheese मिलता है वह कोई सस्ता नहीं होता है ये पनीर से यूरोपीय देश सर्बिया में तैयार किया जाता है। इस पनीर की कीमत 1000/KG डॉलर यानी 150,000/KG होता है। इस पनीर को ज्यादातर शुगर के मरीज इस्तेमाल करते हैं। इस donkey cheese कई बीमारियों के इलाज में भी कारगर होता है।
Taiyo no tamago mangoes (टाइयो नो टमैगो मैंगोज)
यह बड़े आकार के आम की एक प्रजाति है इसका पहले से ऑर्डर देने पर ही उत्पादन किया जाता है। इस आम को सिर्फ जापान में ही उगाया जाता है। जापान के बाजार में इस आम की कीमत लगभग 20 लाख रुपए यानी 3,000 डॉलर के आसपास होती है।