मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना 2022

इस योजना के तहत अब दिल्ली के सभी बुजुर्ग मुफ्त में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

इस यात्रा में लोगों को वातानुकूलित ट्रेन, आवास, भोजन, बोर्डिंग, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस योजना के तहत सभी चुने गए कैंडिडेट्स का 1 लाख रुपए का इंश्योरेंस कवर होता है।

 इस यात्रा का फायदा सीनियर सिटिजन को मिलता है और उनकी सुविधा के लिए दी जाने वाली बसें पूरी AC होती है।

21 साल से ज्यादा की उम्र का एक अटेंडेंट हर बुजुर्ग यात्री के साथ जा सकता है।

 सीनियर सिटिजन जो तीर्थ स्थान चुनते हैं, वहां 3 दिन, 2 रात का स्टे मिलता है।

इस यात्रा योजना में लोगों का चुनाव ड्रॉ के द्वारा किया जाता है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले योग्य नागरिक को ऑनलाइन अप्लाई करना होता है।