उत्तर प्रदेश: कन्नौज जिले में तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दुल्हन एक थी और उससे ब्याह रचाने के लिए दो दूल्हे पहुंच (Two grooms brought procession) गए। एक तय बरात के साथ आया था तो दूसरा प्रेमी खुद बरात लेकर पहुंच गया। दो-दो बरात देख लोग अचंभित रह गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामला निपटाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इस पर पुलिस दोनों पक्ष को लेकर कोतवाली आई। इसके बाद मामले का निपटारा हो सका।
Two grooms brought procession दो बारात एक साथ देखकर मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के ककलापुर गांव निवासी व्यक्ति की बेटी की बारात गुरुवार रात को सौरिख के फूलनपुर गांव से आई थी। बारात में दूल्हा बनकर बबलू का पुत्र पंकज आया था। इस दौरान जब जयमाल के लिए दुल्हन को बुलाया गया तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी से फोन पर बात की। उसका प्रेमी अजीत पुत्र राजाराम निवासी हैयातनगर छिबरामऊ भी अपने दोस्तों के साथ बारात लेकर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि अजीत और मोहिनी एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन मोहिनी के परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में पिता के तय रिश्ते के मुताबिक जब बारात पहुंचने की जानकारी अजीत को हुई तो वो खुद वहां अपने परिजनों के साथ पहुंच गया। इससे अजीब स्थिति हो गई लेकिन लड़की के पिता ने जेवरात कम लाने का बहाना बनाकर अजीत से शादी कराने से मना कर बारात वापस ले जाने को कह दिया। इसपर दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस को बढ़ता देख घटना की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई।
इसे भी पढ़ें: Protests in Kashmir: कश्मीर में फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन, 20 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी पर पहुंची तिर्वा पुलिस ने विवाह को बीच में रूकवा दिया। तीनों पक्षों को थाने में लाकर बैठा दिया गया। शुक्रवार की दोपहर लड़की की स्वेच्छा पर अजीत के साथ उसको भेज दिया गया। जो बारात पहले आई थी, उसे बिन दुल्हन के ही लौटना पड़ा। तिर्वा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लड़की के बालिग होने के कारण उसको स्वेच्छा से भेज दिया गया है। विवाद को खत्म करवा दिया गया।
उसी दिन दूल्हे ने गांव में रचाई शादी
बारात लेकर आया दूल्हा शादी न होने पर मायूस था। इसी बीच गांव के ही एक परिवार ने पहल की और अपनी बेटी की शादी की बात रख दी। दूल्हा तुरंत राजी हो गया। इसके बाद रात में दोनों की शादी कराई गई। इस मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने बताया कि कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने सभी से समझौता पत्र लिखवाकर ले लिया। इसके बाद दुल्हन की शादी उसके प्रेमी के साथ की गई है।