अगर आपके शरीर में हो रही है खून की कमी तो आज से ही इन खाने की चीजों से कर ले परहेज

एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या ये अभी के टाइम में एक आम समस्या है इसको दूर करने के लिए डाइट का एक अहम रोल है। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना होगा हमारे खान पान में कुछ चीजे ऐसे भी है जो इस समस्या को और बढ़ा सकती है तो ऐसी चीजों से हमे बिल्कुल परहेज करना है। आइए जानते है एनीमिया क्या है , एनीमिया यानी खून की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में विस्तार से आर्टिकल को नीचे पूरा पढ़ें।

एनीमिया क्या होता है

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति के शरीर में खून की कमी होती है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में कमी आती है, तो आप कई गंभीर समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।एनिमिया की समस्या में व्यक्ति काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करता है। इसके अलावा त्वचा भी पीली पड़ने लगती है।एक्सपर्ट के अनुसार, आमतौर पर, विटामिन बी-12, फोलिक एसिड या आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, एनिमिया की समस्या पोषक तत्वों की कमी विकृत पित्त, या पित्त के कारण होती है।जब कोई व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित होता है, तो उसके आहार में आयरन और विटामिन बी -12 से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: खून में गर्मी को घर पर ही कम करने के 10 असरदार नुस्खे, जानिए खून में गर्मी के लक्षण और कारण

एनीमिया में इन चीजों से करें परहेज 

एनीमिया की बीमारी में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो शरीर में आयरन को अवशोषित करने से रोकते हैं। जिनमें कॉफी, चाय, दूध, अंडे का सफेद भाग, फाइबर और सोया प्रोटीन शामिल हैं। अगर आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया है तो ऐसी डाइट से बचने की कोशिश करें।

  • लो एनर्जी डाइट न लें
  • चाय और कॉफी भूल कर भी न पीएं
  • मसालेदार खाने से दूरी बना लें
  • शराब और स्मोकिंग से बिल्कुल दूर रहें
  • चाइनीज फास्ट फूड से परहेज करें
  • टैनिन और फाइटिक एसिड युक्त खाना न खाएं

Disclaimer- खून की कमी होना कोई बहुत बड़ी समस्या नहीं है इसको सही खानपान की मदद से ठीक किया जा सकता है। आप डॉक्टर की सलाह लेकर ही डाइट चार्ट फॉलो करें।