Indu Jain: टाइम्स ग्रुप” की अध्यक्ष इंदु जैन का निधन, पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष इंदु जैन (Indu Jain) का बृहस्पतिवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। समूह के समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ ने एक ट्वीट में जैन को आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की प्रतिष्ठित संरक्षक और महिला अधिकारों का जबदस्त समर्थक बताया। कोरोना वायरस से संक्रमित इंदु जैन ने दिल्ली में अंतिम सांस ली। पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Indu Jain

जैन कल्याणकारी गतिविधियों के लिए स्थापित टाइम्स फाउंडेशन की संस्थापक भी थीं और उन्होंने उद्योग लॉबी फिक्की की महिला विंग की भी स्थापना की। उन्हें 2016 में देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना

पीएम मोदी ने कहा कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पहल, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘टाइम्स समूह की अध्यक्ष इंदु जैन के निधन से दुखी हूं।सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कदमों, भारत की प्रगति को लेकर उनके जज्बे और संस्कृति के प्रति गहरी दिलचस्पी के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने Indu Jain के निधन पर शोक जताया

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शोक जताया और कहा कि राष्ट्र निर्माण की उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “इंदु जैन जी के निधन से काफी दुखी हूं। परोपकार संबंधी कार्यों और राष्ट्र निर्माण को लेकर उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”।

Indu Jain

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी ट्वीट कर इंदु जैन के निधन पर शोक जताया है- ‘राष्ट्रहित व जन सेवा हेतु समर्पित टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती इंदु जैन जी का निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित के शव को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पूर्व IAS के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज

सोनिया गांधी ने जैन के निधन पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि जैन ने अपने नेतृत्व में टाइम्स समूह को एक अद्वितीय मीडिया संस्थान बनाया है और इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। परोपकार, समाज सेवा,कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्यों के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकेगा। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति को कामना करते हुए परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त कीं। बता दें कि जैन का गुरुवार को कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया। वह 84 साल की थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top