आइए जानते हैं शरीर के एक महत्वपूर्ण अंग लीवर के बारे, और उस को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलू उपाय

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ लिवर एक अच्छी सेहत की निशानी है। हमारी बुरी आदतें जैसे ज्यादा तला भुना खाना, धूम्रपान करना, शराब पीना जैसी बुरी आदतों हमारी लिवर पर बहुत बुरा असर डालती है। अधिक दबाव पड़ने से लिवर सही तरीके से काम नहीं करता है। जिससे शरीर का विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाता।

आपको पता है, कि लिवर शरीर में खून को साफ करता है, और शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकाल देता है। अगर हमारा लिवर थोड़ा भी कमजोर हो गया, तो ये हमारे शरीर के बहुत सी बीमारियों को उत्पन्न कर देता है।

आइए जानते हैं लिवर क्या है।

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। लिवर पेट के दाहिनी ओर होता है। इसका रंग रेडीस ब्राउन होता है, और छूने पर यह रवर जैसा होता है। वैसे तो आमतौर पर आप इसे महसूस नहीं कर सकते।क्योंकि यह पसलियों के अंदर होता है। बताया जाता है, कि इस का वजन लगभग 1.44 केजी से 1.66 के बीच होता है।

हमारे शरीर के अंदर लिवर रक्त में वसा एमिनो एसिड और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। शरीर के भीतर डाइजेशन मेटाबॉलिज्म इम्यूनिटी और पोषक तत्वों के भंडारण से संबंधित कई आवश्यक कार्य करता है। यह जहरीला पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। लिवर क्षतिग्रस्त होने पर वो खुद को ठीक करने की क्षमता रखता है। शरीर में यह एक ऐसा अंग है जो पुनर्निर्माण कर सकता है।

लिवर स्वस्थ रखने का कुछ घरेलू उपाय

करेला भले ही टेस्ट में कड़वा है। लेकिन यह लिवर के लिए बहुत ही गुणकारी है। रोजाना एक गिलास करेले का जूस पीने से लिवर स्वस्थ रहता है।

साबुत अनाज फाइबर और पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। यह आसानी से पच भी जाता है, और फैटी एसिड की यह औषधि लिवर के नुकसान दायक वैक्सीन को तोड़ती है।

आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत है। यह त्वचा आंख वालों के साथ-साथ लिवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

दूध और अदरक वाली चाय के शौकीन ये बात जान लें कि अगर आप अपने लीवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर दें। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो सभी विषैले तत्वों को खत्म करते हैं। रोजाना सुबह उठकर एक कप ग्रीन टी पीनी चाहिए।

आइए जानते हैं लिवर के कार्य के बारे में,

लिवर इन विषैले तत्वों को अलग करता है जो पानी में घुलनशील होते हैं, फिर भी यह उन्हे किडनी में भेज देता है। जिससे हानिकारक तत्व पेशाब के रास्ते से बाहर निकल जाता है। इसके अलावा जो अवशेष पानी में घूलने लायक नहीं होते है। वो मलाशय में चला जाता है, और स्टूल के जरिए बाहर निकल जाता है।

लिवर रक्त में वसा एमिनो एसिड और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। लीवर शरीर को संक्रमण तथा हेमरेज से भी बचाता है। लिवर प्रोटीन और हारमोंस बनाने का भी कार्य करता है। लिवर बॉडी को एनर्जी भी देता है। इसके लिए वो जमा किए हुए कार्बोहाइड्रेट को गुलकोज में परिवर्तित करके शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है।