Corona Updates 20 March 2021: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर दहशत में डाल दिया है।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में है। करोना के भीषण प्रकोप को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने जाने वाली यात्री बसों पर 20 मार्च यानी आज से रोक लगा दी है। जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 21 मार्च को लॉकडउन रहेगा। इसके अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के कई शहरों में 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। ऐसे में ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि हालात सुधारने के लिए फुल लॉकडाउन लगाना होगा।
देश में शुक्रवार को क़रीब 40 हजार लोग करोना पॉजिटिव हुए। लगातार नौवें दिन नए केसों में इजाफा। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2 लाख 70 हजार के पार पहुंची।
पंजाब में 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद
पंजाब में कोरोना के रोकथाम के लिए 11 जिले में सामाजिक कार्यक्रम पर रोक लगा दिया गया है। 31 मार्च तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। वही सिनेमाहॉल को 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ चलाने का फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें: Arun Govil joins BJP: रामायण सीरियल के मशहूर अभिनेता अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हुए, आइए जानते हैं उनके बारे में
Corona Updates 20 March 2021 महाराष्ट्र में करोना बेकावू
महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ करोना। शुक्रवार को 25 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हुए। राज्य में 31 मार्च तक सभी थिएटर, ऑडिटोरियम और दफ्तर 50 फ़ीसदी क्षमता के साथ चलाने का आदेश जारी किया गया है।
केंद्र ने राज्यों को कोरोना नियमों पर जारी कर दिए निर्देश
सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ की गई मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया जाता है कि वो कोरोना वायरस से बचने के एहतियाती कदम का पालन शख्ति के साथ करवाएं।
इसे भी पढ़ें: Disease X: कोरोना महामारी के बीच वैज्ञानिकों ने दी खतरनाक वायरस की चेतावनी, आइए जानते हैं इसके बारे में
अजय भल्ला ने कहा पिछले 5 महीनो में कोरोना वायरस के मामले में कमी के बाद बीते कुछ हफ्तों में देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। यह देखा गया है कि इसका कारण कोविड-19 नियमों के पालन में लापरवाही है। वहीं उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर यह जरूरी है कि कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।