दिल्ली में आधी रात को दो गुटों के बीच हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Fake video) हो रहा है। सबसे खास बात है कि इस वीडियो का कनेक्शन बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से बताया जा रहा है। दरअसल वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया है कि जिस शख्स की पिटाई हो रही है वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अजय देवगन हैं। ये कहकर इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
मामला पार्किंग विवाद से जुड़ा
दिल्ली पुलिस की ओर से यह मामला पार्किंग विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, अभिनेता अजय देवगन के प्रवक्ता ने इस वीडियो को फेक बताते हुए कहा है कि अजय के ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वह तो तकरीबन डेढ़ साल से दिल्ली ही नहीं गए हैं। बावजूद इसके यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी सच्चाई जानने के लिए जागरण ने भी छानबीन की और वीडियो से जुड़ा हर तथ्य झूठा पाया। इसका एक्टर अजय देवगन से कोई लिंक नहीं है।
इसे भी पढ़ें: OnePlus 9 स्मार्टफोन आज हुआ लॉन्च, आइए जानते हैं इसकी खासियत
Fake video अजय देवगन के प्रवक्ता ने बताया
इसके साथ ही अजय देवगन के प्रवक्ता ने कहा कि अजय देवगन फिलहाल मंबई में हैं और फिल्म ‘मैदान’, ‘मेडे’ और ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले 14 महीनों में उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में कदम नहीं रखा है। ऐसे में वारल वीडियो में दिख रहे शख्स को अजय देवगन बताया जाना सरासर गलत है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एरोसिटी के एक होटल में बृहस्पतिवार की रात दो पक्ष आपस में भीड़ गए। बताया जा रहा है कि भिड़ंत के दौरान दोनों पक्षों ने शराब पी रखी थी। इस बीच झगड़े में दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। इस विवाद में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो लड़कियां भी हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जनकपुरी निवासी तरनजीत ¨सह व छावला निवासी नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: Saina Nehwal: परिणीति चोपड़ा की फिल्म “साइना” सिनेमाघरों में हुई रिलीज, आइए जानते हैं क्या है कहानी
अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को 25 मार्च की रात करीब 2.06 बजे एयरोसिटी के वर्ल्ड मार्क-1 स्थित क्लब में मारपीट की सूचना मिली थी। वहां दो पक्ष शराब के नशे में आपस में भीड़ गए थे। मौके पर जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए थे। बाद में मौके पर मौजूद लोगों और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। वहीं पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।