नाइजीरिया: अफ्रीकी देश नाइजीरिया में पुलिस द्वारा बताई गई रिपोर्ट के अनुसार रविवार को एक मस्जिद में लगभग 100 बंदूकधारी हमलावर ने मोटरसाइकिल में सवार होकर टूसटेन गरी गांव मे स्थित एक मस्जिद पर हमला कर दिया, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और 18 से अधिक लोगों का अपहरण किया गया। नाइजीरिया पिछले कुछ वर्षों से इस तरह के हमले से धिरा रहा है। यह हमला उत्तरी नाइजीरिया से आरंभ हुआ और उसके बाद पूरे देश में फैल गया।
पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद शेहु ने बताया कि जामफरा क्षेत्र के मारूल एरिया नमे दस्तन गारी समुदाय ने इस घटना को अंजाम दिया है। शेहु ने बताया कि हमलावर मस्जिद में मौजूद इमाम समेत 18 लोगों को अपहरण कर लिया है। इसके बाद हमलावरों ने गोली चलाना शुरु कर दिया जिसमें 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक
बताया जा रहा है कि बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और मस्जिद में घुस गए। मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोली चलाकर हमलावर जंगल की ओर भाग गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। बता दें कि नाइजीरिया में डाका में अपहरण और अन्य अपराधिक गतिविधियां उग्र हो गई है।
आतंकवादी गुट बोको हराम में 2009 में उत्तरी नाइजीरिया में खुद की सरकार बनाने के उद्देश्य से हथियार उठाया था। उन्होंने नाइजीरिया तक ही हमला सीमित नहीं रखा बल्कि नाइजर उतरी कैमूर और चाड में अपने आतंकी हमले को विस्तार किया। उसने 20 हजार से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया। नाइजीरिया में उसका आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।