24 जून को दिखेगा strawberry Moon: हनीमून का आसमान में दिखेगा बेहद ही खूबसूरत नजारा, आइए जानते हैं इसके बारे में

24 जून को दिखेगा strawberry Moon: साल का आखिरी सुपरमून 24 जून को आसमान में होगा। इस दिन आसमान का नजारा काफी खूबसूरत होगा। Farmer’s Alamanac के मुताबिक इसे स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया गया है, क्योंकि उत्तरी अमेरिका में इन दिनों स्ट्रॉबेरी चुनने का मौसम है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है कि बुधवार को तड़के सुपरमून नजर आने लगेगा। अगले दिन यह सबसे ज्यादा ऊंचाई पर होगा।

24 जून को दिखेगा strawberry Moon

जैसे पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है वैसे ही चांद भी धरती की परिक्रमा करता है और इस दौरान पृथ्वी के सबसे करीब होता है। इसी वजह से सुपरमून बाकी पूर्णिमा वाले चांद से ज्यादा बड़ा और खूबसूरत दिखाई देता है। आमतौर पर स्प्रिंग के आखिरी फुल मून को ही स्ट्रॉबेरी मून कहते हैं। इसे ब्लूमिंग मून, ग्रीन कॉर्न मून, होएर मून, बर्थ मून, एग लेयिंग मून, हैचिंग मून, हनी मून और मीड मून के नाम से भी जाना जाता है। जून में आमतौर पर शादियां ज्यादा होती हैं। इस वजह से इसे ‘हनी मून’ भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर सेवा नियमों में बदलाव: ससुराल के लोगों के साथ इन तमाम चीजों के बारे में देनी होगी जानकारी, सीआईडी करेगी वेरीफाई

गौरतलब है कि हाल ही में हम कई खगोलीय घटना के शिकार बने-सुपरमून, ब्लडमून, चंद्र ग्रहण और फिर रिंग ऑफ फायर सूर्य ग्रहण दिखाई दिया। उस लिहाज से यह स्ट्रॉबेरी मून भी बहुत खास होगा। स्ट्राबेरी मून वसंत ऋतु की अंतिम पूर्णिमा और ग्रीष्म ऋतु की पहली पूर्णिमा का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में गर्मी का मौसम सोमवार से शुरू हुआ जब भूमध्य रेखा के उत्तर में वर्ष के सबसे लंबे दिन का अनुभव हुआ।

24 जून को दिखेगा strawberry Moon ऐसे पड़ा इसका नाम

स्ट्रॉबेरी मून, इस खगोलीय घटना को प्राचीन अमेरिकी जनजातियों से नाम मिला है, जिन्होंने स्ट्रॉबेरी के लिए कटाई के मौसम की शुरुआत के साथ पूर्णिमा को चिह्नित किया था। यूरोप में इसे रोज मून कहा जो गुलाब की कटाई का प्रतीक है। उत्तरी गोलार्ध में इसे गर्म चंद्रमा कहा जाता है क्योंकि यह भूमध्य रेखा के उत्तर में गर्मी के मौसम की शुरुआत करता है।

सुनहरा दिखेगा स्ट्रौबरी मून

स्ट्रॉबेरी मून गुरुवार को गुलाबी दिखने की बजाय सुनहरे रंग का दिखेगा। करीब शनिवार तक चांद ऐसी ही छटा बिखेरेगा। इस दौरान चांद के साथ-साथ शुक्र और मंगल ग्रह भी आसमान में दिखाई देंगे। साल 1930 में मेन फार्मर अलमेनक ने चांद के नाम छापने शुरू किए थे। इसके मुताबिक अप्रैल का फुल मून पिंक मून कहलाता है। पिंक मून का नाम अमेरिका में पाए जाने वाले एक पौधे के नाम पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: Indian Army Recruitment 2021: भारतीय सेना में बिना परीक्षा अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, सैलरी 2 लाख से अधिक

ऐसे पड़ा इसका नाम हनीमून

हनीमून (Honey Moon) इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस समय शहद के छत्ते तैयार हो चुके होते हैं। उसमें से शहद निकालने का समय होता है, चूंकि हनीमून शब्द का उपयोग 1500 सदी से होता आ रहा है। इसी समय दुनियाभर में कई देशों में शादियां होती हैं। शादियों के बाद अक्सर लोग हनीमून मनाने कहीं न कहीं जाते हैं। इसी दौरान यह मून निकलता है तो इसका शादी वाले हनीमून से भी संबंध है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top